वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गिरीश मिश्रा का रीजनल कॉलेज सीतापुरा में आगमन

News from - UOT 

डीआरडीओ, नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गिरीश मिश्रा का रीजनल कॉलेज सीतापुरा में आगमन 

     जयपुर। भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), नई  दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गिरीश मिश्रा ने सीतापुरा स्थित दीपशिखा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, सीतापुरा, जयपुर मे इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों से अनुसंधान में हो रहे नवाचारों पर वार्तालाप किया।


       साथ ही कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित विषयों जैसे कि क्रिप्टोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉक चेन तकनीकी, इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी तथा मशीन लर्निंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विद्यार्थियों से विचार साझा किए और देश विदेश में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में हो रही नवीनतम तकनीकों के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा उनकी जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्नों के सारगर्भित तरीके से उत्तर दिए। 

     दीपशिखा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, सीतापुरा कैम्पस, जयपुर के डायरेक्टर डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने रीजनल कॉलेज में वैज्ञानिक डॉ. गिरीश मिश्रा का बुके एवं मेमेंटो भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। दीपशिखा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के वाइस चेयरमेन डॉ. अंशु सुराणा ने कहा कि यह कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौरवपूर्ण पल है कि डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गिरीश मिश्रा ने नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया।

     इस अवसर पर रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. केदार नारायण बैरवा, पॉलीटेक्निक कॉलेज प्राचार्य सौरभ पाटनी एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष  ई. चेतन कुमार, ई. महेंद्र सैनी, ई. अश्विनी  कुमारी, डॉ. धर्मेन्द्र सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति रही।