30वीं जूनियर नेशनल थांग ता प्रतियोगिता में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीता

 News from - Ummed Singh Shekhawat 

 रानी लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्था ग्वालियर में  5 से 7 अक्टूबर को संपन्न हुई 30वीं जूनियर नेशनल थांग ता प्रतियोगिता में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीता

    जयपुर। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजस्थान थांग ता संघ की ओर से 23 सदस्य दल को भेजा गया था। इनमें से लोकेश कुमावत ने -80 में, राहुल यादव ने -56 में  और नीरज ने - 80 में ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते। 

     राजस्थान थांग ता संघ के टेक्निकल डायरेक्टर उमेद सिंह शेखावत ने पदक विजेता खिलाड़ियों व राजस्थान थांग ता संघ के टीम कोच बृजराज सिंह शेखावत, महिला कोच रागिनी बघेरवाल व टीम मैनेजर अजय सिंह शेखावत को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

     जयपुर पहुंचने पर राजस्थान थांग ता संघ के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व खेल अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ और डी.न. उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों कोच और टीम मैनेजर को माला पहनाकर स्वागत किया। 

     थांग ता एक भारतीय मार्शल आर्ट खेल है जो की स्कूल गेम्स में 2011 से तथा खेलो इंडिया में 2020 से है। वर्तमान में थांग ता का 30वां जूनियर नेशनल प्रतियोगिता हुई है।