अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत का हुआ आगाज़

News from - Arvind Chitransh 

विद्वान मनीषियों और कलाकारों ने की पुरजोर तैयारी

वाणी की पियूष धारा ह हमार भोजपुरी....... प्रो० वेद प्रकाश उपाध्याय (पूर्व प्राचार्य)

     आजमगढ़। आजमगढ़ के साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती पर भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा, साहित्य, कला-संस्कृति के संपूर्ण विकास हेतु 25 सितंबर से आजमगढ़ में होने वाला - अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के महाआयोजन के लिए रोडवेज स्थित साई होटल में एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे चंडेश्वर डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो० वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वाणी की पियूष धारा ह हमार भोजपुरी

     भोजपुरी भाषा और लोककला मात्र‌ भाव की अभिव्यक्ति अथवा प्रस्तुतीकरण की अविकल धारा ही नहीं है, प्रत्युत यह जन भावनाओं के हृदयगत स्पंदन की थाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस महासम्मेलन में हमारी मातृभाषा भोजपुरी एवं लोककला के विकास में या आयोजन किसी भी महायज्ञ से काम नहीं है। 

     संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ सर्जन डॉ० निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि लोक परंपरा, लोक जीवन, लोक आदर्शो को हम सभी को धारण करना होगा, क्योंकि जीवन का मिठास यहीं है। डॉ० निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि अन्तरराष्ट्रीय आयोजन और "गौरवशाली पूर्वांचल" के नाम से छप रही पुस्तक के लिए भारत के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री के साथ, आजमगढ़ जिलाअधिकारी महोदय का शुभकामना पत्र द्वारा आशीर्वाद प्राप्त है।

     25 सितंबर 2024 से शुरू होने वाला अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के महाकुंभ में पूर्वांचल के साथ देश के गौरवशाली परंपरा में भोजपुरी के विद्वान और कलाकारों के साथ विश्व से मॉरीशस, त्रिनिडाड टोबैगो, रसिया, फिजी, कोलंबो, हिंदुस्तानी समाज रसिया, नेपाल आदि देशों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से भोजपुरी के प्रमुख कलाकार, विद्वान, साहित्यकार, नाटककर्मी, नृत्यकार और संस्कृतिकर्मी शामिल होंगे। 

     महिला मंडल से गायिका सपना बनर्जी, अध्यापिका एवं कवयित्री सुमन श्रीवास्तव 'सुमन' और सेवा भारती आजमगढ़ की अध्यक्षा बिन्नी श्रीवास्तव ने सम्मान के लिए निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी की चर्चा की।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रमुख समाजसेवी प्रवीण कुमार सिंह, अजमतगढ़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, लालगंज लोकसभा प्रत्याशी रहे पंकज सोनकर के साथ अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार, विद्वानों और कलाकारों की गरिमामई उपस्थिति में अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के महाआयोजन के लिए सहयोग और आशीर्वाद देते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डॉ० द्विजराम यादव, डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज की हिंदी विभाग की अध्यक्षा, शिक्षकश्री डॉ० गीता सिंह, मलतारी डिग्री कॉलेज की बी.एड. विभाग के अध्यक्ष, कहानीकार डॉ० अखिलेश चंद्र ने सामूहिक रूप से कहा कि इस आयोजन के लिए हम लोगों को कमर कस के तैयार हो जाना चाहिए। 

     चंदेश्वर डिग्री कॉलेज के बी.एड. विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, कविवर डॉ ईश्वरचंद्र त्रिपाठी ने भोजपुरी खंडकाव्य "शकुंतला" की चर्चा करते हुए उसके मिठास के महत्व को बताएं। संगीतकार कौशल कुमार राय ने सभी से सहयोग लेने की बात कही। चित्रांश महासभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, मंत्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, व्यवस्था प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, 

     दंत चिकित्सक डॉ शक्ति श्रीवास्तव, देवर्ष सॉल्यूशन से अभिषेक श्रीवास्तव, रामोत्सव की अलख जगाने वाले विद्वान साहित्यकार पवन सिंह, श्रीराम लोककथा वाचक अलंकार सिंह, पारंपरिक गीतों के गायक अरविंद शर्मा मधुकर, नौटंकी शैली के गायक रवि पांडेय ,गायक राजेश रंजन, गायक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संचालन संयोजक अरविंद चित्रांश ने करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।