आशुतोष सिन्हा को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सचेतक घोषित किया

News from - Sumeet Shrivastav 

      कानपुर। कायस्थ समाज की बैठक चित्रगुप्त पूजन समिति के अध्यक्ष (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कानपुर बार काउंसिलिंग ) अनूप निगम के आवास पर सम्पपन हुई। जिसमे वैठक की अध्यक्षता अनूप निगम ने की। वैठक में आशुतोष सिन्हा को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सचेतक बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। 

     बैठक में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर प्रसन्नता व्यक्त की। बताते चले की समाजवादी पार्टी ने आशुतोष सिन्हा को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सचेतक घोषित किया है। वहीं मो. जासमीर उपनेता बनाये गए है। इसी तरह किरण पाल कश्यप को मुख्य सचेतक बनाया गया है। 

     कायस्थ समाज के लिए गौरव की बात है की आशुतोष सिन्हा को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सचेतक घोषित किया गया है। वैठक में मुख्य रूप से नितिन श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, यश निगम, अनमोल प्रधान, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय निगम, प्रदीप श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहें।