नलिनी फाउंडेशन की कार्यकारिणी घोषित

News from - Ashok kumar  

प्रभात माथुर महासचिव नियुक्त 

     जयपुर। नलिनी फ़ाउंडेशन की साधारण सभा सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी घोषित की गई।  जिसमे विनोद कुमार शर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष), रुचि माथुर (उपाध्यक्ष), सुनील ब्योत्रा (कोषाध्यक्ष), प्रोफ़ेसर नरेश दत्त माथुर  (समन्यवक व प्रशासक) चुने गए।

     जितेन्द्र नाग (मीडिया प्रभारी),  मनोज कुमार माथुर व संजय माथुर (PRO) , सर्वश्रेष्ठ माथुर को (IT हेड) नियुक्त किया गए। संस्था की कार्यकारणी के अन्य सदस्य संस्कार माथुर CA, आज़ाद माथुर,  मेघा जोशी, ऋषिका सिन्हा, निकिता शर्मा, अशोक कुमार चुने गए। 

     संस्था के फाउंडर अध्यक्ष राधे गोविंद माथुर ने बताया की इस वर्ष 400 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करने  हेतु तकनीकी शिक्षा प्रदान कर प्रशिक्षित किया जायेगा तथा 100 प्रतिभावान बच्चों  को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता मुहया कराई जायेगी।