मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी ने दिया इस्तीफा

     मध्य प्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस को एक के बाद एक करारे झटके लग रहे हैं। बुरहानपुर जिले के नेपा नगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वे चिंतित नहीं हैं।



     सुमित्रा देवी के इस्तीफा देने के कुछ देर बाद प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने त्यागपत्र स्वीकर कर लिया। इसके साथ ही नेमा नगर विधानसभा सीट को विधानसभा सचिवालय ने विधिवत रिक्त घोषित कर दिया है।


     राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं चिंतित नहीं हूं। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि कुछ विधायक पार्टी छोड़ेंगे और उन्होंने छोड़ दी। बीजेपी विधायकों को अपनी पार्टी में बुला रही है। वह उन्हें पैसे और पद दे रहे हैं।'