बाढ़ से बिहार की जनता त्रस्त, नेता व अधिकारी सर्वे में व्यस्त - डॉ अनूप श्रीवास्तव

     पटना, हर साल की तरह इस साल भी बिहार की जनता बाढ़ की विभिषिका से त्रस्त है। बिहार राज्य की लगभग 25 लाख से ज्यादा आबादी इस समय बाढ़ से जूझ रही है. वही बिहार के नेता व अधिकारी हवाई सर्वेक्षण में व्यस्त है। यह कहना है राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव का



     आज डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 40 सालों से बिहार की जनता को हर साल बरसात के समय बाढ़ से जूझना पढ़ता है। बाढ़ की वजह से बिहार के गाँव के गॉव डूब गए है फसल सब बर्बाद हो गए है । वही जानवरो व मवेशियो की भारी संख्या में मौत हो गयी है। दियारा व बिहार केअन्य जगहों में बाढ़ की वजह से लोग छतों पर रहने के लिए मजबूर है। इनके सामने अब भूखों मरने की नौबत आगयी है। जो मवेसी बच गए है उनके लिए चारा की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है ।स्टेट हाइवे व नेशनल हाइवे व ग्रामीण रोड बर्बाद हो गए है। वही बिहार सरकार तथा स्थानीय प्रशासन सहायता के नाम पर सिर्फ हवाई सर्वेक्षण में लगा हुआ है। 
      डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि सालों से चली आ रही इस समस्या पर पूर्व एवं वर्तमान सरकार के सुधार के तमाम दावे सिर्फ कागजों पर ही दिख रही है। हालात जस के तस है। डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि जब बरसात का समय आता है तब नेपाल, तिब्बत के नदियो में बरसात का पानी बढ़ने से बिहार में बाढ़ की स्थिति उत्तपन्न हो जाती है। फरक्का बजाज भी बिहार में  बाढ़ की बड़ी वजह है। वर्तमान व पूर्व की सभी सरकारो को इन सभी बातों की जानकारी है फिर भी बिहार के लोगो को बाढ़ से मुक्ति हेतु कोई ठोस योजना नही बनाई जाती है।


     जब भी बाढ़ आती है बड़े बड़े घोषणाएं की जाती है योजनाएं बनाई जाती है।परन्तु बरसात खत्म होते ही वह सभी घोषणाएं व योजनाएं उसी बरसात के पानी के साथ वह जाती है। डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी पार्टी आने वाले चुनाव में बिहार की जनता के सामने बाढ़ की इस समस्या को दूर करने के लिए जोरदार तरीके से उठाएगी। पार्टी बिहार के समस्त जिलो में अपने संगठन को मजबूत करके सभी सीटों पर अपने प्रत्यासी खड़े करेगी। राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने भी बाढ़ के इस समस्या से निपटने के लिए और पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए राष्ट्रवादी विकास पार्टी के समस्त पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील की।