किश्तवाड़ के दच्चन गांव में सोमवार को पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर गांव के दो लोगों ने ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें एक एसपीओ की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक एसपीओ की पहचान पाशिद इकलाब के रूप में हुई है।
(Photo - हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एसपीओ विशाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए)
इस हमले में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। एक आशिक हुसैन है, जबकि दूसरा बसारत अहमद। आशिक दुष्कर्म के मामले में किश्तवाड़ जेल में बंद था। 20 दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। हमला करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
दोनों आरोपी दच्चन गांव के - जानकारी के मुताबिक, दोनों एसपीओ की तैनाती दच्चन गांव के तंदेर पोस्ट पर थी। यह दोनों सोमवार दोपहर तंदेर के ऊपरी इलाके में पेट्रोलिंग के लिए गए थे। तभी दोनों आरोपियों ने इन पर हमला कर दिया। घटना के बाद जम्मू जोन के आईजी मुकेश सिंह और डीआईजी डोडा अब्दुल जब्बार किश्तवाड़ पहुंच गए हैं। दोनों को पकड़ने के लिए सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने तंदेर इलाके में अभियान शुरू किया है।