CBSE 10th question bank 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 17 फरवरी को कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए एक क्वेश्चन बैंक जारी किया है। इस क्वेश्चन बैंक में इंग्लिश, हिन्दी, मैथ्स, सोशल स्टडीज और साइंस विषयों के 2000 से ज्यादा प्रश्न है। इन प्रश्नों के जरिए स्टूडेंट्स अपना रिवीजन कर सकते हैं। स्पीड तेज करने के लिए यह अच्छा जरिया है। सीबीएसई 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है और यह 20 मार्च तक चलेगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं का क्वेश्चन बैंक (CBSE class 10 question bank 2020) को आधिकारिक ऐप यानी दीक्षा ऐप (एंड्रॉइड) डाउनलोड किया जा सकता है। दीक्षा ऐप पर स्कूल करिकुलम से जुड़ा मैटीरियल भी मिलेगा। DIKSHA ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। diksha.gov.in पर जाकर भी प्रश्न देखें जा सकते हैं।
Class 10 Science question bank
Class 10 History question bank
Class 10 Political Science question bank
Class 10 Geography question bank
Class 10 Economics question bank
Class 10 English (FootPrints Without Feet)
Class 10 English (First Flight)
सीबीएसई ने यह स्पष्ट किया है कि ये प्रश्न महज प्रैक्टिस के लिए है। इनका बोर्ड परीक्षा 2020 से कोई लेना-देना नहीं है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड के मुख्य विषयों की परीक्षा 26 फरवरी से होगी। 26 फरवरी को अंग्रेजी, 29 फरवरी को हिंदी, 4 मार्च को विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 12 मार्च को गणित, 18 मार्च को समाजिक विज्ञान और 20 मार्च इंफोर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी और कम्प्यूटर एप्लीकेश्न विषय की परीक्षा होगी।
इससे पहले सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के सैंपर पेपर अपनी वेबसाइट पर जारी किए थे। इन्हें देखकर छात्र अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रश्न पत्र में किस तरह के प्रश्न आएंगे। प्रश्न पत्र का पैटर्न कैसा होगा।