फर्स्ट लुक आया सामने - अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से काजोल का लुक सामने आ गया है। वो इस फिल्म में सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाने वाली हैं। मूवी का ट्रेलर 19 नवंबर को रिलीज होगा। इससे पहले अजय, सैफ अली खान समेत कई किरदारों के लुक रिवील किए जा चुके हैं। (फोटो - काजोल )
अजय देवगन और काजोल ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सावित्रीबाई मालुसरे- तानाजी के साहस का सहारा... और उनके बल की शक्ति।'
'तानाजी : द अनसंग वारियर' में अजय एक बार फिर अपनी पत्नी काजोल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
फिल्म में अजय देवगन तानाजी, काजोल सावित्रीबाई, सैफ अली खान उदयभान, शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज, ल्यूक कैनी औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का रोल निभा रहे हैं।