पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह संग करेंगी शादी -विवाह समारोह नई दिल्ली के एक रिसॉर्ट में 21 नवंबर को होगा। निमंत्रण कार्ड सीमित अतिथियों को दिए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाह समारोह नई दिल्ली के एक रिसॉर्ट में 21 नवंबर को होगा। निमंत्रण कार्ड सीमित अतिथियों को दिए जा रहे हैं। दूल्हे के परिवार की ओर से भी 23 नवंबर को एक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा। मीडिया से बातचीत में अदिति ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। (File Photo - अदिति सिंह, अंगद सिंह)
अदिति सिंह और अंगद सिंह में कई समानताएं हैं। अदिति (32) और अंगद (29) साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में विधायक बने और दोनों एक राजनीतिक परिवार से संबंधित हैं। दोनों ही इस समय Congress से विधायक हैं। अंगद सिंह ने युवा कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 2008 में शहीद भगत सिंह नगर के जिला युवा कांग्रेस के महासचिव एवं 2011 में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।